बिना अनुमति श्रमिक कल्याण शिविर पर जिलाधिकारी की सख्त कार्रवाई


टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के नाम पर बिना अनुमति श्रमिक कल्याण शिविर आयोजित करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है। उन्होंने श्रम विभाग के सचिव को पत्र भेजकर संबंधित निजी फर्म के खिलाफ कार्रवाई और उसे ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति की है। जांच में शिविर के दौरान अव्यवस्था और भ्रामक सूचना के कारण कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की बात सामने आई। जिलाधिकारी ने भविष्य में ऐसे शिविर केवल सक्षम प्राधिकारी की अनुमति और जिला प्रशासन के समन्वय से आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रम प्रवर्तन अधिकारी का वेतन भी अगले आदेश तक रोक दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!