जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर परखी शिक्षा और पोषण व्यवस्था


टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने विकासखंड चंबा स्थित सुमन कॉलोनी आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों की शिक्षा, पोषण और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थिति एवं पोषण पंजिका सहित विभिन्न अभिलेखों की जांच की और बच्चों के वजन परीक्षण व पोषण आहार की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने आंगनवाड़ी कार्यकत्री को गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने तथा बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के बीच बैठकर अंग्रेजी वर्णमाला का अभ्यास कराया और उनसे प्रश्न पूछकर उनकी सीखने की क्षमता का आकलन किया। बच्चों की पुस्तकों का अवलोकन करते हुए उन्होंने नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों में प्रारंभिक शिक्षा और पोषण की गुणवत्ता बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!