केडी बेलवाल मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज

रानीखेत। मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत में स्वर्गीय केडी बेलवाल मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश दुबे ने किया। पिछले 20 वर्षों से आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में इस बार क्षेत्र के 11 विद्यालयों की 17 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन केंद्रीय विद्यालय रानीखेत ने आर्मी पब्लिक स्कूल को तथा वीरशिवा स्कूल ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलियानौला को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 11 अगस्त को खेला जाएगा।
