एसआईआर अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण


देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के लिए लगाए गए विशेष शिविरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवेदनों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से प्राप्त आवेदनों, सत्यापन प्रक्रिया और अभिलेखों की समीक्षा करते हुए कहा कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक आवेदन का तथ्यात्मक परीक्षण करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!