खेल महाकुंभ की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए निर्देश


पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने सितंबर में प्रस्तावित खेल महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि प्रतियोगिताएं 1 से 30 सितंबर तक न्याय पंचायत, विधानसभा और संसदीय स्तर पर आयोजित होंगी। उत्कृष्ट खिलाड़ी राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चौंपियनशिप में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिलाधिकारी ने खेल मैदानों की तैयारी, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में डिजिटल यूथ फेस्टिवल-2026 के प्रथम सप्ताह के विजेताओं की भी घोषणा कर उन्हें सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!