758वें सालाना उर्स मेले की तैयारियां तेज, समयबद्ध व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / रोहित वर्मा,
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में 758वें सालाना उर्स/मेला-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मेले की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि इस वर्ष उर्स का आयोजन 13/14 अगस्त से 3/4 सितंबर 2026 तक होगा। चांद दिखाई देने पर मेहंदी डोरी की रस्म के साथ उर्स का शुभारंभ होगा, जबकि मुख्य आयोजन 24/25 अगस्त से 28/29 अगस्त तक संपन्न होंगे। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि उर्स शुरू होने से पहले मेला क्षेत्र से सभी अवैध अतिक्रमण हटाए जाएं और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अस्थायी पुलिस चौकियां, जर्मन हैंगर, बैरिकेडिंग, मोबाइल शौचालय, पार्किंग, पेयजल, विद्युत, सफाई, चिकित्सा, अग्निशमन और सुरक्षा व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा। बैठक में पुलिस विभाग ने सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, जल पुलिस और मोटर बोट की तैनाती, जबकि रेलवे और परिवहन विभाग ने अतिरिक्त ट्रेनें, शटल बसें और पार्किंग व्यवस्था की जानकारी दी। नगर पंचायत पिरान कलियर, जल संस्थान, स्वास्थ्य एवं अग्निशमन विभाग ने भी अपनी तैयारियों से अवगत कराया। विधायक फुरकान अहमद ने सभी विभागों से समन्वय बनाकर समय पर व्यवस्थाएं पूरी करने की अपील की। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।