जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन


उत्तरकाशी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को उत्तरकाशी में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। हनुमान चौक से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालते हुए प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और ष्सवाल पूछना गुनाह नहींष् जैसे नारों के साथ विरोध दर्ज कराया। बाद में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने घटना की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन को कांग्रेस और उत्तराखंड क्रांतिदल का भी समर्थन मिला। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष राणा, यूकेडी की किरण रावत सहित कई छात्र और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!