हिम-केयर प्रशिक्षण एवं इंटर्नशिप कार्यक्रम संपन्न
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग एवं इन्द्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वीमेन, दिल्ली विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हिम-केयर प्रशिक्षण एवं इंटर्नशिप कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। एक माह के दौरान प्रतिभागियों ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के गांवों में जलवायु परिवर्तन, जल स्रोत संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों और स्थानीय आजीविका पर क्षेत्रीय अध्ययन किया। मुख्य अतिथि डॉ. के. चन्द्रशेखर ने कार्यक्रम को हिमालयी क्षेत्रों के सतत विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम निदेशक प्रो. मोहन सिंह पंवार ने जल स्रोतों के संरक्षण पर जोर दिया। समापन समारोह में प्रतिभागियों ने अपने अध्ययन अनुभव और सुझाव भी साझा किए।
