एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा क राजनीतिक दलों से लिए सुझाव

रुद्रप्रयाग। अपर आयुक्त (प्रशासन) गढ़वाल मंडल एवं निर्वाचक नामावली प्रेक्षक उत्तम सिंह चौहान ने बुधवार को रुद्रप्रयाग में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की समीक्षा की। तहसील सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदाता सूची संबंधी सुझाव लिए और दावे-आपत्तियों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि प्रारूप निर्वाचक नामावली 14 जुलाई 2026 को प्रकाशित हो चुकी है तथा पात्र मतदाता निर्धारित अवधि में नाम जोड़ने या त्रुटि सुधार के लिए दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बीएलए के माध्यम से मतदाता सूची का गहन परीक्षण कराने और किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न देने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
