आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम की समीक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष जोर

पौड़ी। नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अमित शर्मा ने बुधवार को विकास भवन में आकांक्षी विकासखंड दुगड्डा कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों की प्रगति का आकलन किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच और गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) से संबंधित सेवाओं का शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग को विद्यार्थियों के लर्निंग आउटकम में सुधार के लिए परिणाम आधारित रणनीति अपनाने को कहा। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही कार्यक्रम का उद्देश्य है। बैठक में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
