कोटद्वार में बाल श्रम के खिलाफ अभियान, 14 वर्षीय बालक का रेस्क्यू

पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत जिला टास्क फोर्स ने कोटद्वार में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान बद्रीनाथ मार्ग स्थित एक मिठाई की दुकान से 14 वर्ष से कम आयु के बालक को बाल श्रम से मुक्त कराया गया। प्रतिष्ठान संचालक का चालान कर भविष्य में बाल श्रम न कराने की चेतावनी दी गई। बालक को आवश्यक कार्रवाई के बाद उसके मामा की सुपुर्दगी में सौंपते हुए शिक्षा से जोड़ने के निर्देश दिए गए। अभियान में एक 17 वर्षीय किशोर भी कार्यरत मिला, जिसके मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने आमजन से बाल श्रम की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन ’’1098’’ पर देने की अपील की।
