जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने पुस्तकालयों का किया निरीक्षण


रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बुधवार को संगम पुस्तकालय और पीएम श्री अटल राजकीय इंटर कॉलेज पुस्तकालय का निरीक्षण कर अध्ययन व्यवस्था, उपलब्ध पुस्तकों और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और पुस्तकालय से जुड़ी आवश्यकताओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग कर ज्ञान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, विज्ञान, साहित्य, इतिहास और समसामयिक विषयों की नवीनतम पुस्तकें उपलब्ध कराने, अध्ययन कक्षों को आधुनिक एवं सुविधाजनक बनाने तथा स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और शांत वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अध्ययन संसाधन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!