शिविर में साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक


रुद्रप्रयाग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्यार्क बरसुड़ी में साइबर सुरक्षा, इंटरनेट एवं सोशल मीडिया धोखाधड़ी विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया। सचिव पायल सिंह ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को ऑनलाइन ठगी से बचाव, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने साइबर अपराध की स्थिति में राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 और साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी। शिविर में जागरूकता वीडियो और पैरा लीगल वालंटियर्स द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साइबर ठगी के तरीकों और बचाव के उपाय बताए गए। कार्यक्रम के अंत में सचिव ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!