बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर पर हुआ मंथन, समाधान के निर्देश


रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण परिषद की बैठक में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और सुझावों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में कैंटीन व्यवस्था में सुधार, 70 वर्ष से अधिक आयु के पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को प्राथमिकता, अलग रंग के टोकन, पार्किंग सुविधा, ईसीएचएस में चिकित्सकों की उपलब्धता तथा अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे मशीन की व्यवस्था की मांग उठाई गई। साथ ही पूर्व सैनिक संगठन के लिए बैठक हॉल, गुलाबराय शहीद स्मारक के संरक्षण और विभिन्न पदों पर पूर्व सैनिकों को वरीयता देने का मुद्दा भी रखा गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद स्तर की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा, जबकि शासन स्तर के प्रस्ताव सरकार को भेजे जाएंगे। उन्होंने पूर्व सैनिकों के सम्मान और कल्याण को प्रशासन की प्राथमिकता बताया। बैठक में 8 सिख लाइट इन्फैंट्री के मेजर ओमवीर सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत, सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!