छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और राहुल गांधी के मुद्दे पर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / गजमफर अली,
देहरादून/विकासनगर। शहर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विकासनगर के संयुक्त तत्वावधान में तिलक भवन, विकासनगर में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की बात कही।
धरने को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान की भावना के विपरीत कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं और छात्रों की समस्याओं का समाधान संवाद से होना चाहिए, न कि बल प्रयोग से। जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय किशोर ने सरकार पर छात्रों और युवाओं की अनदेखी का आरोप लगाया। वहीं पीसीसी सदस्य संजय जैन ने छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा ने किया। इस दौरान इमरान खान, बीना चौहान, शशि चौहान, कुसुम कौशल, शमी प्रकाश, सुभाष चंदेल, ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, आशीष पुंडीर, फुरकान अहमद, धीरज नौटियाल, डी.के. बनर्जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!