84 श्रद्धालुओं का जत्था श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर रवाना


हरिद्वार। बेल्जियम, जर्मनी, म्यांमार और भारत के ’’84 श्रद्धालुओं’’ का सिक्ख एजुकेशन बेल्जियम का जत्था कनखल स्थित निर्मल संतपुरा गुरुद्वारे पहुंचा, जहां संत ’’जगजीत सिंह शास्त्री’’ ने कीर्तन दरबार आयोजित कर उनका स्वागत किया। मंगलवार को जत्था श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए रवाना हुआ। इस दौरान छात्रों ने गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया। संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि संस्था बच्चों को निरूशुल्क पंजाबी भाषा, गुरबाणी और सिक्ख इतिहास की शिक्षा देकर संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ा रही है। जत्था प्रमुख ’’हरप्रीत कौर’’ ने बताया कि सभी सदस्य पहली बार श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!