उत्तरकाशी में स्थायी श्रम प्रवर्तन अधिकारी की तैनाती

उत्तरकाशी। लंबे समय से रिक्त चल रहे श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पद पर ’’बलवीर सिंह’’ ने स्थायी रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनकी नियुक्ति से जनपद के हजारों पंजीकृत एवं अपंजीकृत श्रमिकों में नई उम्मीद जगी है। स्थायी अधिकारी नहीं होने से श्रमिकों के पंजीकरण, नवीनीकरण और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रभावित हो रहा था।
पदभार ग्रहण करने के बाद बलवीर सिंह ने कहा कि नए श्रमिकों का पंजीकरण, पुराने पंजीकरणों का समय पर नवीनीकरण और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। श्रमिकों ने उनका फूल-मालाओं और शॉल भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर भारत मजदूर संगठन के अध्यक्ष ’’बृजपाल सिंह’’, सचिव ’’सुनीता सैनी’’, मनोज, प्रवीन, लखमा देवी, हरवीर चंद, सत्य प्रसाद, सतीश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
