15.95 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 4.80 लाख की खेप बरामद


उत्तरकाशी। ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत उत्तरकाशी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुरोला क्षेत्र से दो आरोपियों को 15.95 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ’’4.80 लाख रुपये’’ बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक ’’कमलेश उपाध्याय’’ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक ’’चंचल शर्मा’’ के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष ’’दीपक कठैत’’ के नेतृत्व में पुरोला पुलिस ने 20 जुलाई की रात नौगांव स्थित विल्ला रुद्रेश्वर मंदिर के पास वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी संख्या यूके-10-ए-8168’’ से ’’सूरज रावत (26)’’ और ’’कुलदीप रावत (38)’’, दोनों निवासी बड़कोट, को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ थाना पुरोला में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ’’भूपेंद्र सिंह रावत’’, हेड कांस्टेबल ’’राजेंद्र कुमार’’ और कांस्टेबल ’’अरुण कुमार’’ शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!