मोहित बने अमित शाह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महामंत्री

हरिद्वार। समाजसेवी मोहित नवानी को अमित शाह यूथ ब्रिगेड का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस.के. शुक्ल ने यह नियुक्ति करते हुए कहा कि उनके अनुभव और सामाजिक कार्यों से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। नियुक्ति के बाद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
