विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन का हुआ शुभारंभ

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / राहुल गिरी,
देहरादून। केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा चकराता के चिल्ड्रन्स पार्क में आयोजित तीन दिवसीय विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) विषयक एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम का मंगलवार को शुभारंभ विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया।
मुख्य अतिथि मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि विकसित भारत का मार्ग विकसित गांवों से होकर गुजरता है। केंद्र सरकार ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और आजीविका संवर्धन को प्राथमिकता देते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।
खंड विकास अधिकारी राकेश बिष्ट ने कहा कि यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने और गांवों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विभिन्न विभागों के समन्वय और जनभागीदारी को कार्यक्रम की सफलता का आधार बताया। तीन दिवसीय कार्यक्रम में चित्र प्रदर्शनी, जन-जागरूकता गतिविधियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रतियोगिताएं और सूचना स्टॉल के माध्यम से आमजन को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा ’’‘विकसित भारत’’’ के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर कैंट बोर्ड चकराता के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिपु दमन सिंह, उपाध्यक्ष ’’अनिल चांदना’’ और खंड विकास अधिकारी ’’राकेश बिष्ट’’ भी उपस्थित रहे।