जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, प्रशिक्षण शुरू


पौड़ी। जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में सुपरवाइजरों (राजस्व उपनिरीक्षक) के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई। जिलाधिकारी ’’स्वाति एस. भदौरिया’’ ने अधिकारियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और जनगणना कार्य को पूरी शुद्धता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण में मोबाइल एप और सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से डिजिटल डेटा संकलन, सर्वेक्षण प्रक्रिया और ग्रामीण क्षेत्रों की आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी जानकारी दर्ज करने का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि विश्वसनीय आंकड़े ही प्रभावी नीति निर्माण का आधार हैं। उन्होंने अधिकारियों को आमजन को जनगणना के प्रति जागरूक करने और सटीक जानकारी संकलित करने के निर्देश दिए। जनगणना-2027 का दूसरा चरण पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संचालित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!