दून पुलिस का अभियान जारी, दो दिनों में 14 वारंटी गिरफ्तार
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / बेनीराम उनियाल,
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के लिए दून पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत पिछले ’’दो दिनों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 14 फरार वारंटी’’ गिरफ्तार किए गए।
गिरफ्तार वारंटियों में ’’असलम, रिजवान, आसिफ, वासिफ, जुबैदा, सुशीला बोहरा, सुमित, मोहित कुमार, किशन, नरेश, तैय्यब, बालाराम, उपेंद्र कुमार साहनी और अमन भंडारी’’ शामिल हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न मामलों में न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों की प्रभावी तामील और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा न्यायालय के आदेशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!