विद्यार्थियों को दी करियर और रोजगार की जानकारी


रुद्रप्रयाग। सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज रामाश्रम में छात्र-छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन एवं कौशल विकास पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ’’75 विद्यार्थियों’’ को प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास, रोजगार के अवसरों और भविष्य की तैयारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने ’’मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं रोजगार योजना’’ तथा ’’इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2026-27’’ की जानकारी देते हुए आवेदन प्रक्रिया और रोजगार के अवसरों से अवगत कराया। साथ ही भारतीय सेना, मर्चेंट नेवी, पुलिस सहित विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों पर भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!