डीएम ने दिए माह के अंत तक लक्ष्य पूरे करने के निर्देश


रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने विकास भवन सभागार में ग्राम्य विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को ’’माह के अंत तक शत-प्रतिशत लक्ष्य’’ हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने उत्तराखंड स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना, ग्रामोत्थान परियोजना और मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर देते हुए स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग, ब्रांडिंग और विपणन की रणनीति तैयार करने के निर्देश भी दिए, ताकि स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार मिल सके और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!