मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन


श्रीनगर गढ़वाल। देहरादून में आयोजित एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट्स ऑफ इंडिया के उत्तराखंड स्टेट चौप्टर की कार्यशाला में राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की पीजी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार जीते। एम.एस. प्रथम वर्ष की ’’डॉ. भावना’’ ने रैपिड फायर प्रतियोगिता में प्रथम और ’’बेस्ट पीजी ट्रॉफी’’ में द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि ’’डॉ. श्वेता’’ ने रैपिड फायर में द्वितीय और बेस्ट पीजी ट्रॉफी में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ’’डॉ. आशुतोष सयाना’’ और विभागाध्यक्ष ’’डॉ. ए.एन. पांडेय’’ ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए इसे संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!