विश्वविद्यालय में एलुमनाई सशक्तीकरण और रोजगार पर मंथन


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व एलुमनाई एसोसिएशन सचिव ’’महिपाल सिंह रावत’’ ने मंगलवार को कुलपति ’’प्रो. श्री प्रकाश सिंह’’ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान एलुमनाई एसोसिएशन के पुनर्गठन, पूर्व छात्रों की सक्रिय भागीदारी तथा विद्यार्थियों के रोजगार एवं प्लेसमेंट के अवसर बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई। महिपाल सिंह रावत ने एलुमनाई नेटवर्क को अधिक प्रभावी बनाने और पूर्व छात्रों के अनुभवों का लाभ वर्तमान विद्यार्थियों तक पहुंचाने के सुझाव दिए। कुलपति ने विश्वविद्यालय में एलुमनाई की सक्रिय भूमिका और रोजगारोन्मुखी पहल को और मजबूत करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!