समावेशी विकास पर आधारित पुस्तक का विमोचन

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह ने इन्क्यूसिव ग्रोथ लाइवहूडस एंड सोशल डेवलपमेंट इन उत्तराखंड पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक उत्तराखंड के सामाजिक, आर्थिक और भौगोलिक परिप्रेक्ष्य में समावेशी विकास, आजीविका और सामाजिक विकास से जुड़े विषयों पर आधारित है। कुलपति ने इसे विश्वविद्यालय की शोध संस्कृति को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताते हुए सभी संपादकों और योगदानकर्ताओं को बधाई दी। इस अवसर पर पुस्तक की एक प्रति केंद्रीय पुस्तकालय को भी भेंट की गई। पुस्तक का संयुक्त संपादन विश्वविद्यालय और अन्य संस्थानों के चार शिक्षकों ने किया है।
