टीबी मुक्त भारत अभियान, लक्ष्य समय पर पूरा करने के निर्देश


टिहरी। जिलाधिकारी ’’नितिका खण्डेलवाल’’ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जनपद में अब तक ’’करीब 37 हजार लोगों की टीबी स्क्रीनिंग’’ की जा चुकी है और शेष लक्ष्य पूरा करने के लिए अभियान जारी है। जिलाधिकारी ने जरूरत के अनुसार दोबारा स्क्रीनिंग शिविर लगाने तथा कोई भी संभावित मरीज जांच से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!