एडीएम के औचक निरीक्षण में कर्मचारी अनुपस्थित, वेतन रोकने के निर्देश

टिहरी। अपर जिलाधिकारी ’’शैलेंद्र सिंह नेगी’’ ने मंगलवार को उप तहसील मदन नेगी और आयुर्वेदिक चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उप तहसील में वरिष्ठ सहायक ’’मनोज नेगी’’ बिना अनुमति अनुपस्थित मिले, जिस पर एडीएम ने उनका वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
आयुर्वेदिक चिकित्सालय में उन्होंने वेलनेस सेंटर की बंद मशीनों को शीघ्र चालू कराने, दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा परिसर में उगी झाड़ियों को हटाकर नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि सरकारी कार्यालयों और स्वास्थ्य संस्थानों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनहित से जुड़े सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
