पुलिस ने एक हजार के इनामी समेत दो वारंटी दबोचे

टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में चलाए जा रहे ’’ऑपरेशन प्रहार’’ के तहत टिहरी पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए ’’एक हजार रुपये के इनामी स्थायी गैर-जमानती वारंटी समेत दो वारंटियों’’ को गिरफ्तार किया। कोतवाली चंबा पुलिस ने लंबे समय से फरार और इनामी वारंटी ’’हिमानन्द पंत’’ को रानीचौरी-नकोट क्षेत्र से गिरफ्तार किया, जबकि थाना घनसाली पुलिस ने ’’एनआई एक्ट’’ के मामले में वांछित वारंटी ’’धर्म सिंह’’ को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
