छात्रवृत्ति से वंचित 498 विद्यार्थियों की आधार सीडिंग करें पूरी


रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजना से वंचित 498 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों की आधार सीडिंग और डीबीटी प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि समय सीमा में कार्य पूरा न होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने सभी शिक्षण संस्थानों और खंड शिक्षा अधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक लंबित मामलों का तत्काल निस्तारण करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र छात्र-छात्राएं किसी भी स्थिति में छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रहें और सभी संबंधित अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!