मासिक बैठक में की संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा

देहरादून। भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। बैठक में हाल ही में संपन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को उनकी सक्रिय भूमिका के लिए बधाई दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष पूर्ण होने पर खुशी व्यक्त की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में कुंदन परिहार, तरुण बंसल और राकेश गिरि सहित वरिष्ठ नेताओं ने संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार रखे। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को उत्साहपूर्वक सफल बनाने का आह्वान किया।
