युवा संवाद में गूंजे रोजगार और शिक्षा के मुद्दे


हरिद्वार/लक्सर। टिक्कमपुर स्थित सेट जेपी स्कूल में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सूर्यकांत सैनी के नेतृत्व में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं ने रोजगार, नीट पेपर लीक, महिला सुरक्षा, खेल सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल श्निशंकश् ने कहा कि युवाओं के सवाल लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक हैं। उन्होंने युवाओं से सपनों को लक्ष्य बनाकर मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि युवाओं के सुझाव विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!