लखपति दीदी योजना से पौड़ी की 33,700 से अधिक महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर


पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित ’’लखपति दीदी योजना’’ ने पौड़ी गढ़वाल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जनपद में अब तक 33,700 से अधिक महिलाएं इस योजना से जुड़कर अपनी आय बढ़ाने में सफल हुई हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं बेकरी, कैफे, डेयरी, किराना, बकरी पालन, कुक्कुट पालन, कृषि और बैंक सखी जैसे क्षेत्रों में सफल उद्यमी बन रही हैं। दुग्ध व्यवसाय से जुड़ी आरती रावत को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन माध्यम से सम्मानित किया। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य अधिक से अधिक महिलाओं को योजना से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ महिलाओं के आत्मविश्वास और सम्मान को भी नई पहचान दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!