नकबजनी का खुलासा, लाइसेंसी रिवॉल्वर सहित शातिर चोर गिरफ्तार

देहरादून। डालनवाला क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए शातिर आरोपी हसनैन उर्फ राजा (24) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई लाइसेंसी रिवॉल्वर और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
23 जुलाई को इंदर रोड स्थित एक मकान से लाइसेंसी रिवॉल्वर, कारतूस और नगदी चोरी होने की शिकायत पर डालनवाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और सघन जांच के आधार पर पुलिस ने बलबीर रोड के पास आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की नगदी वह खर्च कर चुका था, जबकि रिवॉल्वर और कारतूस लोगों को डराने-धमकाने के लिए अपने पास रखे हुए था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी सहित विभिन्न अपराधों के 10 मुकदमे दर्ज हैं। दून पुलिस ने बरामद रिवॉल्वर और कारतूस कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटना के त्वरित खुलासे पर पुलिस टीम की सराहना की और अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!