दून पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, 12 फरार आरोपी गिरफ्तार


देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दून पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से 12 गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी लंबे समय से न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहे थे। गिरफ्तार वारंटियों में धनी राणा, मुस्तकीम, साजिद अली, मुन्ना, सद्दाम, इकराम, इरशाद उर्फ झाबा, शिशुपाल, अमित कुमार, राहुल, आशीष शर्मा और राहुल साहनी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को वारंटियों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!