वाहन चोरी का किया खुलासा, स्कूटी सहित शातिर चोर गिरफ्तार

देहरादून। कोतवाली नगर पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी (यूके-07-बीएक्स-9907) बरामद की है। 21 जुलाई को पीपल मंडी क्षेत्र से स्कूटी चोरी होने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और सघन जांच के आधार पर 24 जुलाई को आरोपी मनोज वर्मा (39), निवासी आर.के. पुरम, रायपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी करना स्वीकार किया। वह स्कूटी बेचने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।
