पुलिस ने छात्र-छात्राओं को किया साइबर के प्रति जागरूक

टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने संस्कार सृजन स्कूल, ढालवाला-मुनिकीरेती में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और विद्यालय स्टाफ को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी लिंक, ओटीपी व केवाईसी फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए गए। प्रतिभागियों को मजबूत पासवर्ड, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अपनाने तथा ओटीपी, यूपीआई पिन और बैंक विवरण किसी से साझा न करने की सलाह दी गई।
