चौरास स्टेडियम प्रकरण में गढ़वाल विवि को राहत की उम्मीद

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय को चौरास स्टेडियम प्रकरण में 9.90 करोड़ की रॉयल्टी एवं अर्थदंड से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर राशि माफ करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने मामले को कैबिनेट के समक्ष लाने का आश्वासन दिया। विश्वविद्यालय ने बताया कि वर्ष 2013 की आपदा के बाद जनहित में आरवीएनएल की सुरंगों से निकले मलबे से कटावग्रस्त क्षेत्र का पुनर्भरण किया गया था, जिससे कोई व्यावसायिक लाभ नहीं हुआ।
