विशेष अभियान चलाकर रौपे 60 पौधे


चमोली। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के राज्यव्यापी पौधारोपण अभियान के तहत टंगसा में जिला प्रशासन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंडी प्रसाद भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र तथा वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज बच्छेर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 60 पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा जनजागरूकता रैली भी निकाली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!