सारकोट में विकास कार्यों की समीक्षा कर डीएम ने दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के निर्देश


चमोली। मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत विकासखंड गैरसैंण की ग्राम पंचायत सारकोट में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सभी विभागों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में ग्रामीण निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान सारकोट के पांचों तोकों में लगभग 250 आवासों के सौंदर्यीकरण, गौशालाओं के निर्माण तथा 950 मीटर सोलर चेन लिंक फेंसिंग कार्य को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया गया। प्राथमिक विद्यालय में चल रहे विकास कार्यों को भी समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
कृषि विभाग ने बताया कि 203 कृषकों की 126.22 हेक्टेयर भूमि की सुरक्षा के लिए चेन लिंक फेंसिंग की जा रही है। 10 जियो लाइन टैंक बन चुके हैं, जबकि चार निर्माणाधीन हैं। जिलाधिकारी ने पूरे गांव को सोलर फेंसिंग से आच्छादित करने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा।
उन्होंने सारकोट मॉडल की तर्ज पर परवाड़ी गांव के विकास हेतु भी विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!