ज्योतिर्मठ में गेट सिस्टम से ट्रैफिक हुआ सुचारु


चमोली। चारधाम यात्रा के दौरान बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए ज्योतिर्मठ में जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा लागू किया गया गेट सिस्टम प्रभावी साबित हो रहा है। इस व्यवस्था से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही अधिक सुव्यवस्थित हुई है और जाम की समस्या में काफी कमी आई है।
जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर लागू गेट सिस्टम के तहत निर्धारित समयांतराल पर एक दिशा से वाहनों का संचालन किया जा रहा है। स्थानीय व्यापारियों, तीर्थपुरोहितों और नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पहले घंटों तक लगने वाले जाम से राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!