दहेज रहित एवं अधिक खर्च के समारोह न करने की कि अपील, शिक्षा पर दिया जोर

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / जोगेंद्र मावी,
हरिद्वार। कबीर आश्रम हरि‌द्वार में श्री कबीर साहेब के 629वे प्रकट दिवस समारोह में शादी समारोह में अधिक खर्च न किया जाए तथा दहेज लेने और देने तथा शराब पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने को आह्वान किया। साथ ही दुर्व्यसनों से दूर रहकर समाजसेवा और वंचितों को विचारधारा में लाने के लिए मदद करने को प्रेरित किया।
ऋषिकुल कॉलेज के सामने श्री कबीर साहेब के प्रकोटत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विशिष्ठ अतिथि हरिद्वार मेयर किरण जैसल, विधायक आदेश चौहान ने भुईयार/ कोरी समाज को संबोधित करते हुए कबीर साहेब के विचारों पर प्रकाश डाला।
मंच पर मुख्य प्रवचन महंत श्री ब्रहमदास साहेब ने देते हुए कबीर साहेब के जीवन परिचय पर विस्तार से प्रकाश डाला। समारोह का मुख्य आकर्षण कबीर साहेब की शोभा यात्रा रही। जोकि बैंडबाजों के साथ कबीर आश्रम हरि‌द्वार से शुरू होकर देवपुरा चौक, तुलसी चौक, ऋषिकुल तिराहे से होती हुई वापस कबीर आश्रम पर समाप्त हुई। समारोह में एक विशेष आकर्षण हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र — छात्राओं को ट्रॉफी तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समारोह की अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित किया। अध्यक्ष अजब सिंह ने समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने का आवाहन किया। महासचिव करण पाल सिंह ने पूरे वर्ष का आय व्यय का ब्यौरा तथा अगले वर्ष का बजट जनता के सामने रखा। जिसकी सभी ने साराहना की। महासचिव ने कहा कि शादी समारोह में अधिक खर्च न किया जाए तथा दहेज लेने और देने तथा शराब पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाए जाने को आह्वन किया। महंत ब्रह्मदास साहेब ने कबीर साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला, उन्हें बताया कि कबीर साहेब पूर्ण परमेश्वर हैं क्योंकि कबीर साहेब के जन्म और मरण का कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है। इससे हम कह सकते हैं कि उनका ना तो जन्म हुआ है और ना ही मृत्यु। कबीर साहेब कांशीजी में तहरतारा तालाब में एक कमल के फूल पर विराजमान मिले थे। उन्होंने बताया कि उस समय बिना पढ़े लिखे कबीर साहेब ने ऐसी सटीक बातें कही हैं जिनकी आज भी उतनी ही प्रासंगिकता है जितना उस समय थी।

समारोह को इन्होंन रखे विचार
कैलाश चंद, अजय बबली, अभिषेक, रमेश चन्द, राधेश्याम, गोपाल, विनेश, हुकम, इलम जगजीतपुर, सतीश कुमार, लोकेश एडवोकेट रानीमजरा, मा० अनिल कुमार शाहपुर, प्रमोद पंवार, धर्मेन्द्र, अशोक कुमार, सोनू, राकेश कुमार, विजेन्द्र, योगेश, लोकेश, प्रवीन, नितिन ज्वालापुर, रामपाल सिंह, विनोद कुमार, डीआर भामड़ा, विनीत, शिव कुमार, बिजेन्द्र, भेल से विपिन, डॉ महेंद्र सिंह, प्रधान प्रवीन रायसी, लाला घनश्याम, खिलाराम आर्य भिक्कमपुर, बलराज मुजफ्फरनगर, कृष्णपाल, मांगेराम गुरुकुल नारसन, मा० अरुण कुमार, योगेश कुमार, डॉ सूरज सिंह, संजीव कुमार, सुभाष, कुंवरपाल रुड़की, विजय बहादुर, दीपक रामधाम, विजय सिंह, आनंद पाल, मूलचंद, राजेंद्र सिंह भंगेडी, भोपाल सिंह रोहाल्की, डॉ अशोक कुमार, यशपाल सिंह, अंकित बालयान, रोहित, मेहर सिंह अलावलपुर, प्रधान अमित कुमार फतवा, कृष्णपाल खेडा आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!