दहेज उत्पीड़न व शारीरिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार


देहरादून। विकासनगर कोतवाली पुलिस ने विवाह के नाम पर धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न और शारीरिक शोषण के मामले में आरोपी राजीव नयन नौटियाल (41), निवासी दिनकर विहार, विकासनगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर 12 जुलाई को मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी ने फर्जी तलाक के दस्तावेज दिखाकर विवाह किया, जबकि उसका अपनी पहली पत्नी से तलाक नहीं हुआ था। प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस ने कार्रवाई की। जांच में यह भी सामने आया कि पहली पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पहले से दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मामला दर्ज है तथा उसका आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया जा चुका है। आरोपी को 16 जुलाई की तड़के गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!