बूथ मजबूत होंगे तो भारी बहुमत से जीतेगी पार्टी: ममता पंवार


लंबगांव। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं प्रतापनगर मंडल प्रभारी ममता पंवार ने देवल में बूथ अध्यक्षों, शक्ति संयोजकों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ’’‘बूथ जीता, चुनाव जीता’’’ का मंत्र देते हुए मिशन 2027 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। ममता पंवार ने कहा कि पार्टी की जीत का आधार मजबूत बूथ संगठन है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति संयोजकों से बूथों को सशक्त बनाने, अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में मंडल अध्यक्ष मनोज रमोला, हर्षमणी सेमवाल, राकेश राणा, सोहन रांगड़ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!