मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-खेल महाकुंभ की तैयारियां तेज


उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-खेल महाकुंभ 2026 की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा की। जनपद में न्याय पंचायत, विधानसभा एवं सांसद स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए अब तक 24,353 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें न्याय पंचायत स्तर पर 20,874, विधानसभा स्तर पर 2,554 और सांसद स्तर पर 925 खिलाड़ी शामिल हैं। न्याय पंचायत स्तर पर गंगोत्री क्षेत्र 7,672 पंजीकरण के साथ आगे है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने अधिकारियों को खेल मैदानों, खिलाड़ियों की सुविधाओं, सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और चरणबद्ध प्रतियोगिताओं के जरिए युवाओं को राज्य व राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!