बूथ सशक्तिकरण से ही सुनिश्चित होगी भाजपा की जीत: त्रिवेंद्र रावत


रुड़की। भाजपा जिला कार्यालय रुड़की में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” विषय पर जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने आगामी चुनावों में सफलता के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने संगठन की मजबूती को भाजपा की पहचान बताते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ समितियों को सक्रिय करने का आग्रह किया। जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
कार्यशाला में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए आगामी चुनावों की रणनीति पर विचार किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में संगठन को और अधिक सशक्त बनाकर आगामी चुनावों में विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!