समाज में सेवा और संस्कारों के संवर्धन का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है परिषद


हरिद्वार। भारत विकास परिषद मां चूड़ामणि शाखा भगवानपुर, रुड़की का दायित्व ग्रहण समारोह एवं कार्यशाला होटल दीप रेजीडेंसी में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2026-27 के लिए नवदायित्वधारियों को शपथ दिलाई गई तथा संगठन की भावी योजनाओं, सेवा कार्यों और संस्कार आधारित गतिविधियों पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. संगीता सिंह ने कहा कि परिषद समाज में सेवा और संस्कारों के संवर्धन का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। प्रांतीय अध्यक्षा डॉ. मनीषा सिंघल ने युवाओं में राष्ट्र प्रथम की भावना विकसित करने पर जोर दिया। प्रांतीय महासचिव डॉ. संजय गर्ग ने नवपदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कई नए सदस्यों को परिषद की सदस्यता दिलाई गई तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिषद पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!