स्वच्छता अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश


रूद्रप्रयाग। कीर्तिनगर स्थित ढूंढ प्रयाग घाट पर भागीरथी कला संगम द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुबह छह बजे शुरू हुए अभियान में संस्था के सदस्यों ने घाट परिसर और आसपास फैली गंदगी को एकत्र कर कूड़ेदानों में डाला तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। संस्था अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल ने कहा कि स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाना आवश्यक है। केंद्रीय विश्वविद्यालय के डॉ. मयंक जोशी ने नदियों, घाटों और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता को सभी की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए लोगों से कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालने की अपील की। अभियान में संस्था पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने सक्रिय सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!