एसआईआर-2026 के सफल संचालन को लेकर दिए निर्देश


पौड़ी। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर-2026) के सफल संचालन हेतु अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एफ.आर. चौहान की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-1) के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया, गणना प्रपत्रों के वितरण और सत्यापन संबंधी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का शुद्धीकरण और अद्यतन कार्य किया जाएगा। बीएलओ घर-घर जाकर प्रपत्र वितरित करेंगे, जबकि बीएलए मतदाताओं को उन्हें भरने में सहयोग देंगे। बैठक में राजनीतिक दलों से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने की अपील भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!